समस्या: दूरस्थ क्षेत्र के इन विद्यालयों में ​शिक्षक नहीं, अ​भिभावक आंदोलन करने की दे रहे चेतावनी–

by | Jul 3, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

शिक्षकों की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हो रही चौपट, सात शिक्षकों के भरोसे पढ़ाई कर रहे 400 छात्र-छात्राएं–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के सरकारी विद्यालयों में ​शिक्षकों की भारी कमी बनीं हुई है। ​स्थिति यह है कि नंदानगर विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन मात्र सात शिक्षकों के भरोसे है। एलटी और प्रवक्ता के पद रिक्त होने से छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान और अभिभावकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में वर्तमान में एलटी के चार नियमित और एक अतिथि शिक्षक है। नए शिक्षा सत्र में एलटी अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान और कला के शिक्षक का पद रिक्त हो गया है। जबकि प्रवक्ता में अंग्रेजी और भूगोल में अतिथि शिक्षक हैं लेकिन नागरिक शास्त्र, अर्थ शास्त्र और हिंदी में कोई शिक्षक कार्यरत नहीं है। विद्यालय में कई साल से प्रधानाचार्य का पद भी रिक्त चल रहा है। जिससे शिक्षकों को ही प्रधानाचार्य का काम भी देखना पड़ता है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। जिससे अभिभावकों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द रिक्त पदों पर तैनाती नहीं की गई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।

ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान रामणी सूरज सिंह पंवार, प्रधान पडेर गांव पुष्पेंद्र सिंह, घूनी के प्रधान लखपत सिंह, पीटीए अध्यक्ष मकर सिंह, भवान सिंह, देवेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे। नंदानगर प्रधान संगठन की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर कहा है कि विकासखंड के विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है। नए शिक्षा सत्र में हुए तबादलों से समस्या और भी विकराल हो गई है। राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट, राजकीय इंटर कॉलेज सितेल, राजकीय इंटर कॉलेज बूरा और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नंदानगर में वर्तमान में एलटी और प्रवक्ता के 35 से अधिक पद रिक्त हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को पठन पाठन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने रिक्त पदों पर शीघ्र शिक्षकों की तैनाती की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लखपत सिंह, प्रधान सूरज सिंह सहित अन्य ग्राम प्रधान शामिल रहे।

Latest News

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...
error: Content is protected !!