चारधाम यात्रा मार्ग पर सामान ओवर रेट पर बेचा तो होगी कार्रवाई–

by | Jul 4, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश, कहा- प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट करें चस्पा, कई अन्य निर्देश भी दिए —

गोपेश्वर: संयुक्त मजिस्ट्रेट व एसडीएम चमोली डॉ. दीपक सैनी ने चारधाम यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों की दुकानों में सामग्री उचित रेट पर बेचने के लिए व्यापारियों को निर्देश जारी किए हैं।

मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी ने होटल एसोसिएशन के पदा​धिकारियों के साथ ही व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने चमोली, नंदप्रयाग और पीपलकोटी यात्रा पड़ावों के व्यापारियों को आदेश जारी कर प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री ओवर रेट पर न बेचने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि ओवर रेट सामग्री बेचने की शिकायत पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रतिष्ठानों में आवश्यक रुप से रेट लिस्ट चस्पा करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कहा कि इन दिनों बरसात सीजन चल रहा है, जिससे बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बाधित हो रहा है, जिससे तीर्थयात्री जगह-जगह होटलों में ठहरने के लिए पहुंच रहे हैं, लिहाजा रेट से अधिक किराया वसूलने पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!