दहशत: यहां दिन दहाड़े गांव में पहुंचा गुलदार, वन विभाग की टीम तैनात–

by | Jul 7, 2023 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

गुलदार और जंगली सुअरों की डर से खेत और गौशाला में भी नहीं जा पा रही महिलाएं, वन विभाग के कर्मचारियों ने लगाई लंबी दूरी की गश्त–

गोपेश्वर: नंदप्रयाग-नंदानगर मोटर मार्ग पर ​स्थित नगर पंचायत नंदप्रयाग के मंगरोली गांव में इन दिनों गुलदार और जंगली सुअरों की दहशत बनी है। गुलदार दिन दोपहर में भी आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा है। बदरीनाथ वन्यजीव प्रभाग की नंदप्रयाग रेंज की टीम ने शुक्रवार को दिनभर गांव में लंबी दूरी की गश्त की। गुलदार के भय से महिलाएं खेतों में जाने से भी डर रही हैं। साथ ही गांव में जंगली सुअरों के झुंड भी पहुंच रहे हैं।

पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, सरपंच शकुंतला देवी, आनंद सिंह कंडेरी और एएस झिंक्वाण ने बताया कि गुलदार अभी तक कई मवेशियों और कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। महिलाएं गौशाला और खेतों में जाने से भी डर रही हैं। वहीं जंगली सुअर खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगरोली गांव के समीप जंगल में वन दरोगा दमयंती गुसांई के नेतृत्व में गंभीर सिंह बिष्ट, पंकज तिवारी, इतीश नेगी की टीम ने गांव में विभिन्न जगहों पर गश्त लगाई।

वन दरोगा दमयंती गुसांई ने बताया कि गुलदार की लोकेशन पता की जा रही है। वन विभाग की टीम गांव में लगातार गश्त पर जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बदरीनाथ वन प्रभाग की टीम लगातार गांव में गश्त कर रही है। जिससे माहौल शांत है।

Latest News

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...
error: Content is protected !!