चमोली: कांग्रेस ने गठित की 99 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी–

by | Jul 8, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

23 उपाध्यक्ष और 38 सचिव सहित अन्य पदों पर की गई नियुक्ति, जंबो टीम हुई तैयार, लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारी शुरू–

गोपेश्वर: कांग्रेस पार्टी ने चमोली जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए 99 सदस्यों को विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे हैं। जिसमें सर्वाधिक सचिव पद पर 38 और उपाध्यक्ष पद पर 23 सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस जिला मुख्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुमोदन के बाद जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें 23 उपाध्यक्ष, पांच कार्यकारिणी महासचिव 19 महामंत्री, 38 सचिव, सात प्रवक्ता, एक कोषाध्यक्ष, पांच सोशल मीडिया प्रभारी सहित 99 सदस्यों की कार्यकारिणी बनाई गई है। जिले के विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत/नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्यों, पीसीसी सदस्यों, अनुशांगिक संगठनों के जिलाध्यक्षों व वरिष्ठ नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इस दौरान नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष भगत कनियाल, जिला महासचिव मीडिया प्रबंधन संदीप झिंक्वाण, जिला सचिव मनमोहन ओली का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

वार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, अनिल कठैत, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा रावत, दीवान बिष्ट आदि मौजूद रहे। अब पार्टी लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। शीर्ष पदा​धिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!