श्रमदान: छह माह से बंद पड़े तीन किमी पैदल रास्ते को ग्रामीणों ने पांच घंटे में खोला–

by | Jul 9, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

भर्की-भेंटा सड़क के निर्माण का मलबा गिरने से बंद पड़ा था तीन किमी पैदल मार्ग, ग्रामीणों को आवाजाही में हो रही थी दिक्कत–

जोशीमठ: पिछले छह माह से बंद पड़े पैदल मार्ग को ग्रामीणों ने मात्र पांच घंटे में खोल दिया। उर्गम घाटी में पीएमजीएसवाई पोखरी की ओर से भर्की-भेंटा सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सड़क की हिल कटिंग कार्य के चलते चालू वर्ष के शुरुआत में पिलखी गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग मलबे से भर गया था। ग्रामीणों ने कई बार पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को रास्ता खोलने की गुहार लगाई। प्रशासन के अधिकारियों को भी लिखित और मौखिक रुप से कहा गया, लेकिन रास्ते का सुधारीकरण कार्य नहीं हो सका।

जिस पर ग्रामीणों ने पिलखी गांव में बैठक करने के बाद रविवार को सुबह आठ बजे से पैदल मार्ग को खोलने का काम शुरू किया। अपराह्न करीब एक बजे करीब तीन किलोमीटर मार्ग पर आये मलबे को साफ कर पैदल आवाजाही शुरू कर दी है। स्वयं सेवी संस्था जनदेश के सचिव व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि रास्ता बंद होने से बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही थी। गांव तक घोड़े-खच्चरों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही थी।

ब्लॉक मुख्यालय जोशीमठ जाने का भी गांव का यही एकमात्र पैदल रास्ता है। श्रमदान करने वालों में ग्राम संगठन के अध्यक्ष भोला सिंह नेगी, पूर्व युवक मंगल दल अध्यक्ष नंदा सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह पंवार, अमर सिंह, टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सिंह, धर्म सिंह, दर्शन सिंह, बलवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!