चमोली: गोपीनाथ मंदिर का पुरातत्व विभाग के अ​धिकारियों की टीम ने किया निरीक्षण–

by | Jul 9, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंदिर के संरक्षण के उपाय करने का दिया आश्वासन, हक-हकूकधारियों ने मंदिर के साथ ही त्रिशूल के संरक्षण पर भी दिया जाेर–

गोपेश्वर: पुरातत्व विभाग के अ​धिकारियों ने रविवार को गोपीनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। अ​धिकारियों ने मंदिर में सुरक्षा के उपाय करने की बात कही है। साथ ही कहा कि निकट भविष्य में मंदिर को कोई बड़ा खतरा नहीं है। मंदिर के निरीक्षण के लिए पुरातत्व विभाग की टीम शनिवार को देर शाम गोपेश्वर पहुंच गई थी। अधिकारियों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी। रविवार को पूर्वाह्न करीब ग्यारह बजे बारिश के दौरान अधीक्षण पुरातत्व मनोज सक्सेना, अधीक्षण अभियंता रामकिशोर मीणा और संरक्षण सहायक आशीष सेमवाल ने मंदिर के चारों ओर से निरीक्षण किया।

मंदिर के ठी सामने से मंदिर के पत्थरों का अवलोकन किया गया। हक-हकूकधारियों ने उन्हें मंदिर में आ रहे बदलाव के बारे में बताया। पंडित हरीश भट्ट ने बताया कि के गर्भगृह में बारिश होने पर लगातार पानी टपक रहा है। शिवलिंग की जलेरी धंस रही है। साथ ही मंदिर के समीप ही सीवेज की लाइन से भी दिक्कत बनीं हुई है।

पुजारी व हक-हकूकधारी हरीश भट्ट, महादेव, डॉ. अरविंद भट्ट, क्रांति भट्ट, उमेश, मनीष नेगी, महेंद्र नेगी, प्रवीण भट्ट आदि ने कहा कि मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन त्रिशूल का संरक्षण किया जाए। साथ ही मंदिर व आस पास की दीवारों पर प्राचीन लिपि का संरक्षण किया जाए।

उनका कहना है कि दुर्लभ लिपि मंदिर व आसपास के पत्थरों पर लिखी गई है, उन्हें लिपि विशेषज्ञों द्वारा पढ़ने की व्यवस्था की जाए। जिससे पता चल सके कि प्राचीन भाषा में इन पर क्या लिखा गया है। हक-हकूकधारियों ने कहा कि मंदिर के आसपास जल व सीवर निकासी को दुरुस्त किया जाए।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!