चमोली: राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ में किया छात्र-छात्राओं को जागरुक–

by | Jul 10, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

छात्रों को यातायात नियमों के साथ ही वि​भिन्न एक्ट की दी गई जानकारी, पौधरोपण कार्यक्रम भी हुआ आयोजित–

चमोली: चमोली पुलिस एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सयुंक्त टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के दिशा निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम में सोमवार को यातायात पुलिस चमोली व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली की संयुक्त टीम द्वारा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज ग्वाड देवलधार में यातायात नियमों संबंधी जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिसमें यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं एवं कालेज स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों को बालिग होने तक वाहन न चलाने हेतु उचित हिदायत दी गयी। सभी को गुड समैरिटन स्कीम के बारे में बताकर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की सहायता करने हेतु प्रेरित किया गया। सचिव जिला सेवा प्राधिकरण चमोली सिमरनजीत कौर द्वारा छात्र-छात्राओं को जे.जे. एक्ट, पोक्सो एक्ट, एन.डी.पी.एस. एक्ट, एम.वी.एक्ट एवं प्लास्टिक उन्मूलन के संबंध में अवगत कराया गया। तदोपरांत पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण भी किया गया।
इससे पूर्व में भी पुलिस और जिला वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण की ओर से वि​भिन्न विद्यालयों में जागरुकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का आमजनमानस के साथ ही छात्र-छात्राओं पर असर देखने को मिल रहा है।

Latest News

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...
error: Content is protected !!