चमोली: फिर अलग-थलग पड़ी चमोली जनपद की नीती घाटी–

by | Jul 11, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

जुम्मा में मलारी हाईवे पर ​स्थित ब्रिज बह जाने से सीमा क्षेत्र में सेना और भोटिया जनजाति के ग्रामीणों की आवाजाही रुकी, ग्रामीण परेशान–

चमोली: 7 फरवरी 2021 को रैणी आपदा के बाद फिर से चमोली जनपद की नीती घाटी में अफरा-तफरी का माहौल है। जुम्मा नाले में बाढ़ आने से यहां मलारी हाईवे पर ब्रिज बह गया है। जिससे चीन सीमा क्षेत्र में सेना के वाहनों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की आवाजाही थम गई है। ग्रामीण अपने घरों और गांवों में कैद होकर रह गए हैं। चमोली जिला सूचना विभाग से सूचना मिली है कि बीआरओ की ओर से जुम्मा नाले में ह्यूम पाइप बिछाकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई जा रही है।

मंगलवार को सुबह करीब चार बजे जुम्मा मोटर पुल भी नाले के के उफान पर आने से बह गया है। यहां एक बोल्डर भी पुल के नीचे फंस गया था। जिससे ब्रिज बह गया। शीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी का कहना है कि ग्रामीणों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी को अलर्ट कर दिया गया है।

मौसम सामान्य होने पर जुम्मा नाले में आवाजाही के लिए वैक​ल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा चमोली जनपद में 17 मोटर मार्ग अवरुद्ध पड़े हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीयराज मार्ग भी पागल नाला, रडांग बैंड और कंचन गंगा में मलबा और भारी मात्रा में बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया है।

जिससे बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा जगह-जगह रुकी हुई है। नीती घाटी के रैणी गांव के पूरन सिंह और कागा गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि नीती घाटी में लगातार बारिश हो रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र जुम्मा नाले में वैक​ल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है।

Latest News

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!