चमोली: पीपलकोटी में मनाया गया टीएचडीसी का स्थापना दिवस–

by | Jul 12, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

36वें स्थापना दिवस पर परियोजना की प्रगति के बारे में दी गई जानकारी–

पीपलकोटी: विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना पीपलकोटी में टिहरी हाईड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (टीएचडीसी) का 36वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ओएसडी परियोजना आरएन सिंह ने अलकनंदापुरम पीपलकोटी में टीएचडीसी का ध्वज फहराया। केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने विष्णुगाड पीपलकोटी परियोजना का ब्यौरा कर्मचारियों के सामने रखा।

बताया कि परियोजना का लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सभी क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने सभी से परियोजना को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने का भी अनुरोध किया। इसके बाद टीएचडीसी के प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई का कर्मचारियों के नाम भेजा संदेश सुनाया गया।

इस दौरान महाप्रबंधक परियोजना अजय वर्मा, अपर महाप्रबंधक बांध पीएस रावत, अपर महाप्रबंधक नियोजन पीसी त्यागी, उप महाप्रंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन एसबी प्रसाद, उपप्रबंधक जनसंपर्क यतवीर चौहान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन शामिल रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!