राहत: कर्जदार की मृत्यु पर चमोली सहकारी बैंक से लिया पुराने कर्ज का ब्याज होगा माफ–

by | Jul 13, 2023 | चमोली, बैंक | 0 comments

सहकारी बैंक ने एकमुश्त समाधान योजना की शुरू, आश्रितों और गारंटरों को मिलेगी राहत, पढ़ें पूरी खबर–

गोपेश्वर: चमोली जिला सहकारी बैंक ने एकमुश्त समाधान योजना शुरू की है। इसके तहत यदि साधन सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले कर्जदार की मृत्यु हो गई है, तो उनके आश्रितों को ब्याज का भुगतान नहीं करना होगा। उन्हें सिर्फ मूलधन ही जमा करना होगा। ऋण जमा करने के लिए साधन सहकारी समितियों में लोगों ने संपर्क करना भी शुरू कर दिया है। यह योजना 30 सितंबर 2023 तक लागू रहेगी।

चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि साधन सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले मृतक उपभोक्ताओं में चमोली जनपद से 2507 और रुद्रप्रयाग से 1069 काश्तकार हैं। कुल 3576 ऋणदाता ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो गई है। इन का मूलधन 4 करोड़ 53 लाख 74 हजार रुपये है, जबकि इस पर 4 करोड़ 20 लाख 71 हजार ब्याज है। बैंक ने मूलधन पर ब्याज माफ कर दिया है। जिसके बाद अब ऋण दाताओं को सिर्फ अपने मूलधन को ही जमा करना होगा।

अध्यक्ष ने बताया कि ब्याज का 60 प्रतिशत साधन सहकारी समिति और 40 प्रतिशत सहकारी बैंक जमा करेगा। यह योजना मृतक आश्रितों के लिए बेहतर होगी। इससे आश्रित अपने मृतक परिजनों के अन्य क्रिया क्रम के साथ ही बैंक के ऋण के भार से भी मु​क्ति दिला सकते हैं। सहकारी बैंक की कई लोगों पर राज्य निर्माण से पहले के ऋण की देनदारी है। जो अभी तक वसूल नहीं हो पाया है। इस योजना से बैंक को अच्छी खासी ऋण वसूली की उम्मीद है।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!