चमोली: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के विकास कार्य शीघ्र करें पूरा–

by | Jul 14, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जिला​धिकारी हिमांशु खुराना ने ली अ​धिकारियों की ऑनलाइन बैठक, हेमकुंड साहिब मार्ग पर हो रहे कई ​निर्माण कार्य–

गोपेश्वर: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर संचालित अवस्थापना विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही हेमकुंड साहिब में रेस्क्यू हेलीपैड और घोड़ा पड़ावा पर शेड निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि अवशेष कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। कार्यों की नियमित निगरानी के लिए कनिष्ठ अभियंता की तैनाती की जाए। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि पुलना से घांघरिया तक नौ किमी रास्ते में स्टोन सेट पेवमेंट, विभिन्न जगह पर रैन शेल्टर, चिकित्सा राहत केंद्र, पुलना में दोनों पार्किग का निर्माण और घांघरिया के किमी दो में डायवर्जन का कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

पैदल रास्ते के मोड सुधारीकरण, रेलिंग, सतह मरम्मत, यात्री शेड और घोड़ा पड़ाव में शेड निर्माण, हेमकुंड साहिब में बैंच, साइनेज आदि कार्य जुलाई माह में पूरे कर लिए जाएंगे। रेस्क्यू हेलीपैड का निर्माण प्रगति पर है, जिसे जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय सिन्हा, पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!