चमोली:कर्णप्रयाग के जिलासू क्षेत्र से लापता दो नाबालिग ब​च्चियों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद–

by | Jul 15, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

सुबह घर से निकली नाबालिग मध्य रात्रि को हुई बरामद–

कर्णप्रयाग: 14 जुलाई शुक्रवार रात्रि को चौकी लंगासू (कोतवाली कर्णप्रयाग) को सूचना मिली कि दो नाबालिग लड़की उम्र 11 वर्ष व 06 वर्ष शाम को कर्णप्रयाग बाजार गयी थी लेकिन काफी रात्रि होने के पश्चात भी घर नहीं पहुँची हैं। परिजनों व स्थानीय निवासियों द्वारा उनकी ढूँढखोज की गयी, लेकिन बच्चियों का कुछ पता नहीं चला है।

प्रकरण नाबालिग से संबंधी होने के कारण पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्रडोबाल ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नाबालिगों की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित करने के दिशा-निर्देश दिए गए।

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन कर वि​भिन्न माध्यमों से संपर्क करते हुए देर रात को गुमशुदा दोनों नाबालिगों को कर्णप्रयाग बाजार से सकुशल बरामद कर देर रात्रि को ही परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!