धर्म-कर्म: सावन माह में एकांतवास में रहेंगे सिल्लेश्वर महादेव के पुजारी प्रियधर पुरोहित–

by | Jul 16, 2023 | धर्म, रूद्रप्रयाग | 0 comments

अल्पआयु से ही गुरुकुल में ​शिक्षा ग्रहण करने के बाद धार्मिक क्रियाकलापों में लगे रहते हैं प्रियधर, कई कथाओं का कर चुके हैं व्याख्यान–

अगस्त्यमुनि: विकास खंड मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर ​स्थित प्राचीन साणेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित प्रियधर पुरोहित सावन माह में एकांतवास में रहेंगे। इस दौरान वे वि​भिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे। मंदिर में ​शिव भक्तों की ओर से राम चरित मानस का पाठ भी किया जाएगा।

सावन माह में सिल्ला साणेश्वर महाराज और​ सिल्लेश्वर महादेव मंदिर के दर्शनों का बढ़ा महातम्य है। यहां कई प्राचीन अन्य मठ-मंदिर भी हैं। प्रतिवर्ष मंदिर में सैकड़ों भक्त दर्शनों को पहुंचते हैं। इस वर्ष मंदिर के पुजारी पंडित प्रियधर पुरोहित ने 17 जुलाई से 17 अगस्त तक सावन माह में एकांतवास में रहने का निर्णय लिया है।

इस दौरान वे मौन रहकर धार्मिक अनुष्ठानों का निर्वहन करेंगे। वे सुबह चार से पांच बजे तक भगवान शंकर का अ​​भिषेक करेंगे। जबकि पांच से छह बजे तक नित्य धार्मिक अनुष्ठान करेंगे। इसके बाद दिनभर मासिक पारायण करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वशांति के लिए वे एकांतवास में रहेंगे।

आचार्य प्रियधर पुरोहित प्रसिद्ध कथावाचक भी हैं। अल्प आयु से ही उन्होंने गुरुकुल से ​शिक्षा दिक्षा ग्रहण की। इसके बाद से नित्य धार्मिक अनुष्ठानों में लगे रहते हैं। अभी तक कथावाचक प्रियधर कई बार भागवत कथाओं का व्याख्यान कर चुके हैं।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!