आपदा: चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में गिर्थी नदी में समाया मोटर पुल, दोनों ओर एप्रोच रोड ध्वस्त–

by | Jul 16, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

सेना की आवाजाही प्रभावित हुई, गिर्थी नदी का जलस्तर बढा तो बह जाएगा पुल–

जोशीमठ: चमोली जनपद से लगे चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी गांव से आठ किलोमीटर आगे गिर्थी नदी पर ​स्थित मोटर पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे सेना और बीआरओ की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सीमा क्षेत्र होने के चलते इस पुल पर आम जनता का आवागमन नहीं होता है।

जोशीमठ-मलारी हाईवे पर मलारी से सुमना की तरफ आठ किमी आगे ग्रेफ कैंप के पास गिर्थी नदी पर सेना की आवाजाही के लिए पुल बना हुआ है। रविवार सुबह करीब आठ बजे गिर्थी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पुल की एप्रोच रोड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुल के दोनों ओर से पानी बह रहा है।

पुल का सपोर्ट सिस्टम भी क्षतिग्रस्त हो गया है। यह क्षेत्र आबादी वाला नहीं है, जिससे इसपर आम जनता आवागमन नहीं करती है। सेना और बीआरओ की ओर से सीमा क्षेत्र में आवागमन के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। बीआरओ के अ​धिकारियों का कहना है कि नदी का जलस्तर कम होने पर पुल के दोनों ओर से मिट्टी और पत्थरों का भरान कर पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!