कार्रवाई: बाईपास मार्ग निर्माण के विरोध में पहुंचे व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज–

by | Jul 18, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने बीआरओ की ​शिकायत पर किया मुकदमा दर्ज, दो दिन पहले मार्ग निर्माण रोकने गए थे लोग–
जोशीमठ: बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास सड़क निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने और निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के साथ अभद्रता करने के आरोप में जोशीमठ के कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीआरओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीआरओ की ओर से हेलंग-मारवाड़ी बाईपास का निर्माण कार्य किया जा रहा है। 16 जुलाई को सड़क निर्माण के विरोध में जोशीमठ के कुछ व्यापारी मारवाड़ी पुल के पास पहुंचे। जहां पर उन्होंने सड़क निर्माण कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, मजदूरों और मशीनों के चालकों के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौच करते हुए डारा धमकाकर सड़क कार्य रुकवा दिया। इस मामले में बीआरओ के मेजर शरद शर्मा ने सोमवार को जोशीमठ कोतवाली में तीन नामजद सहित सात-आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एसपी पदमेंद्र डोबाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायत के आधार पर जोशीमठ कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!