चमोली: आपदा मद में चमोली जनपद को अवमुक्त हुआ 25 करोड़ का बजट–

by | Jul 18, 2023 | आपदा, चमोली, राजकाज | 0 comments

प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने ली अ​धिकारियों की बैठक, कहा सड़कों को खोलने का रिस्पॉस टाइम किया ​निर्धारित–

गोपेश्वर: कैबिनेट मंत्री एवं चमोली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंगलवार को चमोली पहुँच कर मानसून अवधि के दौरान आपदा प्रबंधन तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों  को आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय, सहयोग और टीम भावन से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से हुई वार्ता में कहा कि सरकार की ओर से आपदा मद में चमोली जनपद को 25 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। कहा कि बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने पर उसे पांच घंटे, स्टेट हाईवे को दो घंटे और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को एक घंटे में खोला जाएगा। इसके लिए विभागों को सभी संसाधन मुहैया कराए जा रहे हैं। चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. धनसिंह रावत ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

प्रभारी मंत्री ने जल संस्थान को निर्देशित किया कि बरसात के दौरान नगर क्षेत्रों में गंदे पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए। तत्कालिक तौर पर शुद्व पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। जनपद के दूरस्थ गांव क्षेत्रों के सभी सस्ता गल्ला विक्रेताओं तक पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। गांव क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं झूलते विद्युत तारों को ठीक किया जाए। विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए एडवांस में ट्रांसफार्मर मंगवा कर रख लिए जाए।

प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर, गोपेश्वर के हल्दापानी में भूस्खलन से प्रभावित भवनों में रह रहे परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग को सभी एएनएम सेंटर, सीएचसी व पीएचसी में क्षतिग्रस्त भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वन विभाग को वन क्षेत्रों में सभी पैदल मार्गो को सुचारू रखने को कहा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पशुओं में लम्पी स्किन रोग फैलने से पशुपालक चिंतित है। पशुओं का समय पर टीकाकरण के साथ ही पशुपालकों को आपदा से राहत देने के लिए शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने प्रभारी मंत्री को बरसात के दौरान जनपद में क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों एवं अवरूद्व सड़कों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

बैठक में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, गोपेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, सहकारिता बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र रावत, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीडीओ डॉ ललित नारायण मिश्र, एडीएम डॉ अभिषेक त्रिपाठी आदि सहित समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!