चमोली। राजनैतिक दलों के साथ ही प्रशासन भी आगामी विधानसभा की तैयारियों में जुट गया है। बुधवार को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा ने जनपद के विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह नेगी, ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट, नगर अध्यक्ष संयज कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, सीपीआई की जिला कमेटी सदस्य ज्ञानेन्द्र खंतवाल, सपा के प्रदेश सचिव डीएन नैनवाल सहित संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिवन शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में मतदेय स्थलों के संशोधन, परिवर्तन, पुनर्निधारण व मतदेय स्थलों के शतप्रतिशत भौतिक सत्यापन तथा 01 जनवरी 2022 की अर्हता तिथि के आधार फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशों के क्रम में जनपद की सभी तहसील, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत पड़ने वाले 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों के पुर्ननिधारण तथा निर्धारित मानकों के अनुसार नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाने है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों पर अपनी पार्टी के बीएलए की नियुक्ति करने एवं उनकी सूची शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को भी उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को बताया कि इस बार नए एम-3 माॅडल के ईवीएम का विधानसभा सामान्य निर्वाचन में उपयोग होगा। नए एम-3 ईवीएम पूर्व के माॅडल-2 ईवीएम से थोडा एडवांस है। नए एम-3 माॅडल के 830 बीयू, 800 सीयू तथा 830 वीवीपैट नोडल अधिकारी की देखरेख में पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ विहार से जिले में लाए जा रहे है। जिन्हें सभी राजनैतिक दलों की उपस्थिति में पीजी काॅलेज में तैयार किए गए वेयरहाउस में सुरक्षित रखते हुए उनकी एफएलसी कराई जाएगी। इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
1200 से अधिक मतदाता वाले मतदेय स्थलों का होगा पुर्निधारण, नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव होंगे तैयार–
by laxmi Purohit | Aug 18, 2021 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

Latest News
बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...
जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...
बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...
बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...
पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...
गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...
जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
