चमोली करंट हादसा: तीन दिनों से कंपनी के अ​धिकारियों की तलाश में यहां पहुंच गई चमोली पुलिस–

by | Jul 23, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

खंगाले गए कंपनी के दस्तावेज व अन्य महत्वपूर्ण कागजात, अहम सुराग मिले–

गोपेश्वर: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में हुए करंट हादसे के तीन दिन बाद भी पुलिस अभी तक कंपनी के अ​धिकारियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस की टीमें दिल्ली, हरियाणा और पटियाला में अधिकारियों की तलाश कर रही हैं। अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। पुलिस टीमें जहां भी दबिश दे रही है, उनके हाथ असफलता ही लग रही है। पुलिस कंपनी के कई दस्तावेजों को खंगाल रही है, जिससे कार्रवाई को मजबूती मिल सके। कंपनी के अ​धिकारी ​स्विच ऑफ किए हुए हैं, जिससे उन्हें ढूंढने में पुलिस की टीमों को पसीना बहाना पड़ रहा है। हालांकि पुलिस को मामले से जुड़े कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।

करंट हादसे के बाद शनिवार को पुलिस ने प्लांट के सुपरवाईजर, ऊर्जा निगम के लाइनमैन और जल संस्थान के प्रभारी सहायक अभियंता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस एसटीपी का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों की गिरफ्तारी को लेकर जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस की दो टीमें पटियाला, दिल्ली और हरियाणा में जमीं हुई हैं। लेकिन टीमों को अभी तक कोई नहीं मिला है। जहां भी टीमें संभावित जगहों पर पहुंची हैं, वहां ताले लटके मिले हैं। टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!