चमोली: मोटा अनाज फेस्टिवल में महिलाओं ने परोसे पकवान–

by | Jul 26, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा महिला मोर्चे की ओर से आयोजित किया गया फेस्टिवल, पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई–

गोपेश्वर: भाजपा महिला मोर्चे की ओर से नंदप्रयाग और गैरसैंण में मोटा अनाज फेस्टिवल आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मोटे अनाज से पकवान परोसे। इस दौरान मोटा अनाज पर पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। भाजपा जिला पदाधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। गैरसैंण में आयोजित फेस्टिवल में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि मोटा अनाज काश्तकारों की आजीविका का मजबूत आधार है। सरकार की ओर से मोटे अनाज के उत्पादन व विपणन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मोटे अनाज से काश्तकारों की आय में भी वृद्धि हो रही है। भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि मोटे अनाज फेस्टिवल प्रत्येक मंडल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इसको लेकर महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने काश्तकारों को मोटे अनाज के उत्पादन पर विशेष जोर देने का आह्वान किया।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, गैरसैंण की ब्लॉक प्रमुख शशि सुरियाल, मंडल अध्यक्ष कस्तूर्भा देवी, जानकी देवी, आशा डिमरी, लक्ष्मी रावत, हेमा, महावीर रावत, दिनेश गौड़, हुकुम सिंह, संजय रावत, आरती, रेवती देवी आदि मौजूद रहे।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!