चमोली: भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हुई विद्यालय की निर्माणाधीन दीवार–

by | Jul 27, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

कई आवासीय भवन भूधंसाव से हुई क्षतिग्रस्त, 10 नाली कृषि भूमि में आई दरारें, ग्रामीणों में दहशत–

गोपेश्वर: निजमूला घाटी में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां राजकीय इंटर कॉलेज निजमूला की निर्माणाधीन सीमेंट की दीवार बुधवार रात को हुई भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां कई आवासीय भवन और कृषि भूमि भी भू-धंसाव की जद में आ गई है। कई जगहों पर खेतों के बीचोंबीच दरारें आ गई हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बनीं हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक नीरज स्वरुप से प्रभावित गांव में जाकर भूधंसाव व भूस्खलन का जायजा लिया।

जीआईसी निजमूला के पिछले हिस्से में तेजी से भू-धंसाव हो रहा है। यहां 235 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पीटीए अध्यक्ष भगत सिंह फर्स्वाण, ग्राम प्रधान बृजलाल और बाग सिंह ने कहा कि आवासीय भवनों के साथ ही कृषि भूमि भू-धंसाव की चपेट में आ गई है। राजस्व उपनिरीक्षक नीरज स्वरुप ने बताया कि विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही आवासीय भवन भी खतरे की जद में आ गए हैं। करीब 10 नाली कृषि भूमि को भी नुकसान हो रहा है। प्रभावित परिवारों ने शीघ्र भू-धंसाव और भूस्खलन के सुरक्षात्मक उपाय करने के साथ ही क्षतिपूर्ति की मांग की है।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!