मन की बात: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भोजपत्र की भेंट जीवन के सबसे अमूल्य चीजों में से एक–

by | Jul 30, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

नीती-माणा की महिलाओं के भेजे भोजपत्र का पीएम मोदी ने मन की बात में किया जिक्र, कई जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम–

गोपेश्वर: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के लिए भाजपा ने विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक प्रसारण की व्यवस्था की। गंगोलगांव में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान और मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। मन की बात में प्रधानमंत्री ने नीती-माणा की महिलाओं का विशेष जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की ओर से भोजपत्र पर दी गई भेंट मेरे लिए जीवन की सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। मैं इससे अभिभूत हूं।

रविवार को मन की बात में प्रधानमंत्री ने देश में हो रहे अभिनव प्रयोगों का जिक्र किया। जिसमें खासतौर पर नीती-माणा की महिलाओं की ओर से भेजे गए भोजपत्र की भेंट का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि प्राचीन काल में हमारे शास्त्र और ग्रंथ इन्हीं भोजपत्र पर सहेजे जाते रहे हैं। आज देवभूमि की महिलाएं इस भोजपत्र पर बेहद सुंदर स्मृति चिंह्न और कलाकृतियां बना रही हैं। भोजपत्र की प्राचीन विरासत उत्तराखंड के जीवन में खुशहाली ला रही है। कहा कि उत्तराखंड सरकार भोजपत्र से नए-नए प्रोडक्ट तैयार करने के लिए प्रशिक्षण देने के साथ भोजपत्र की दुलर्भ प्रजातियों को संरक्षित करने का भी काम कर रही हैं।

जोशीमठ के खंड विकास अ​धिकारी मोहन जोशी ने बताया कि कुछ दिन पहले नीती माणा की महिलाओं ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद पत्र भेजा था। जिसमें उन्होंने पीएम की पहल पर भोजपत्र पर शुरू किए गए काम का जिक्र किया था। मोदी 21 अक्तूबर 2022 को माणा गांव आए थे। तब महिलाओं ने भोजपत्र पर तैयार कलाकृति मोदी को भेंट की। मोदी ने जनजाति महिलाओं की खूब प्रशंसा की। जिसके बाद प्रशासन की पहल पर स्थानीय महिलाओं को भोजपत्र पर लिखने और कलाकृति बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे उनकी अच्छी आय हुई। महिलाओं ने भोजपत्र पर लिखी बदरीनाथकी आरती और एक आभार पत्र मोदी को भेजा। मोदी ने इस पत्र को लेकर ट्वीट भी किया। जिसके बाद भोपत्र से बनने वाले उत्पादों की डिमांड भी बढ़ गई है।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!