आंदोलन: विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती के लिए तहसील परिसर में गरजे अ​भिभावक–

by | Jul 30, 2023 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

जीआईसी चौनघाट में ​शिक्षकों की तैनाती के लिए किया प्रदर्शन, जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन की दी चेतावनी–

नंदानगर: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीण 27 जुलाई से तहसील परिसर में क्रमिक धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक भी ​शिक्षा अ​धिकारी उदासीन बने हुए हैं। ​स्थिति यह है कि पिछले एक माह से खंड ​शिक्षा अ​धिकारी पंकज उप्रेती नंदानगर नहीं गए हैं। जबकि उन्हें सप्ताह में तीन दिन नंदानगर में अपनी सेवाएं देनी थी। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने के कारण वे नंदानगर नहीं जा पा रहे हैं। इधर, रविवार को भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे।

जीआईसी चौनघाट में लंबे समय से प्रधानाचार्य के साथ ही प्रवक्ता हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, राजनीति शास्त्र व अर्थशास्त्र तथा एलटी में सामाजिक विज्ञान, कला, व्यायाम के शिक्षक के साथ ही प्रशासनिक व कनिष्ठ सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं। 27 जुलाई से ग्रामीणों ने शिक्षकों के लिए धरना शुरू किया था।

रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार, प्रधान लखपत सिंह, नंदी देवी और प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष भी 8 से 13 अगस्त तक ग्रामीणों ने शिक्षकों की तैनाती के लिए धरना प्रदर्शन किया था। तब क्षेत्रीय विधायक और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती का भरोसा दिलाया था। लेकिन आज एक वर्ष बाद भी स्थिति जस की तस बनीं हुई है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!