चमोली: सराहनी व उत्कृष्ट कार्य करने पर कई पुलिस अ​धिकारी व जवान हुए पुरस्कृत–

by | Jul 31, 2023 | चमोली, सम्मान | 0 comments

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने ली मासिक अपराध गोष्ठी, कहा नशाखोरी पर लगाएं प्रभावी अंकुश–

गोपेश्वर: पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने मानसून सीजन को देखते हुए पुलिस कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर बने भूस्खलन क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी तीर्थयात्रियों की हर संभव मदद के लिए 24 घंटे तैयार रहें। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने नशाखोरी, साइबर अपराध, आपदा, सोशल मीडिया, ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देश दिए।

एसपी ने अपील की कि चमोली करंट हादसे में अपनी जान गंवा चुके उपनिरीक्षक के परिजनों को अपनी स्वेच्छा से आर्थिक सहायता दें। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन-1905 से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर की गई कार्रवाई से जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट न हो, तब तक उनकी शिकायतों पर कार्रवाई स्थगित न की जाए।

उन्होंने प्राप्त शिकायतों पर शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौरा शक्ति एप में सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, होटल आदि में कार्यरत महिलाओं के अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने के लिए जनपद स्तर पर अभियान चलाया जाए। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के लिए जनपद में गठित एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को युवाओं को नशे से बचाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया।

अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक चमोली प्रमोद शाह, पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन/यातायात नताशा सिंह, निरीक्षक अभिसूचना इकाई सचिन चौहान, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, निरीक्षक संचार जितेन्द्र भण्डारी सहित जनपद के सभी कोतवाली/थाना एवं शाखा प्रभारी/अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

विगत माह में अपनी ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर उ0नि0 नरेन्द्र कोटियाल को “पुलिस मैन ऑफ द मंथ” पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

ड्यूटी के दौरान सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया –

1- प्रभारी निरीक्षक राकेश चन्द्र भट्ट (थाना जोशीमठ)

2- उ0नि0 जगमोहन (एसडीआरएफ जोशीमठ)

3- एसडीआरएफ अ0उ0नि0 लवकुश मय टीम(चौकी घांघरिया)

4- हे0कां0 सतीश रावत,कां0 हरीश कांडपाल,कां0 विनोद शाह थाना जोशीमठ

5- हे0का महेश,कां0 हर्षित जोशी,कां0 नवीन सिंह,कां0 अनूप कुमार एसडीआरएफ जोशीमठ

6- कां0 अशोक (चौकी घांघरिया)

7- हो0गां0 मंजीत, हो0गा0 रविन्द्र (चौकी घांघरिया)

8- पीआरडी चन्द्रपाल,पीआरडी प्रेमचन्द्र,पीआरडी हरेन्द्र,पीआरडी कुलदीप,पीआरडी प्रमोद (चौकी घांघरिया)

Latest News

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...
error: Content is protected !!