शाबास बेटे: नेट जेआरएफ में संतोष ने अ​खिल भारतीय स्तर पर हासिल की 14वीं रेंक–

by | Aug 1, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

भूविज्ञान के छात्र संतोष ने कहा मेहनत का कोई विकल्प नहीं, कड़ी मेहनत से मिलती है मंजिल, संतोष के गांव में खुशी का माहौल —

गोपेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के भूविज्ञान के छात्र संतोष पंत ने नेट जेआरएफ में हासिल की अखिल भारतीय स्तर पर 14 वीं रैंक

गोपेश्वर। मेहनत का कोई विकल्प नही होता है और सफलता मेहनत की दीवानी होती है। इसको सही साबित किया है चमोली जिले के दूरस्थ गाँव हिंडोली के संतोष ने। संतोष पंत ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर नेट जेआरएफ परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 14 वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है।

गोपेश्वर महाविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर चुके संतोष ने वर्ष 2022 में भूविज्ञान विषय से प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर की परीक्षा पास की है।

जिले के दूरस्थ गाँव हिंडोली के रहने वाले संतोष सामान्य पृष्ठभूमि से आते हैं। संतोष के पिता गिरीश चंद्र पंत गाँव में ही पुरोहिताई और खेती बाड़ी का काम करते हैं।

वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षा की तैय्यारी कर रहे संतोष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और समय-समय पर उनका मार्ग दर्शन करने वाले शिक्षकों डा अरविंद भट्ट और डा दीपक दयाल को दिया।

संतोष की सफलता पर गदगद महाविद्यालय के भूविज्ञान विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ अरविंद भट्ट ने कहा कि संतोष शुरू से ही मेहनती और अपनी पढ़ाई के प्रति गंभीर छात्र रहा है। उन्होंने कहा कि साधारण पृष्ठिभूमि से आने और बिना किसी कोचिंग के अखिल भारतीय स्तर पर टॉप 20 में स्थान प्राप्त करना कोई सामान्य बात नहीं है और अन्य छात्रों को भी संतोष से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किस प्रकार हम कठिन परिस्थिति में भी बिना किसी सुविधा के अपनी कड़ी मेहनत के बल पर मुकाम हासिल कर सकते हैं।

संतोष की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल, मीडिया कॉर्डिनेटर डॉ. दर्शन सिंह नेगी, डॉ दिनेश सती, डॉ जगमोहन नेगी सहित संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर कर अपनी शुभकामनाऐ प्रेषित की।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!