जोशीमठ। भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे पांच दिन से ठप पड़ा हुआ है। नीती घाटी में ग्रामीणों की जिंदगी ठहर सी गई है। बुधवार को एनडीआरएफ की टीम ने धौली गंगा के रास्ते नाव से ग्रामीणों को निकालने की योजना बनाई, लेकिन गंगा की तेज लहरों में नाव नहीं चली। जिसके बाद अब एनडीआरएफ की टीम चट्टान से भूस्खलन रूकने का इंतजार कर रही हैं। प्रशासन अब हेलीकॉप्टर से नीती घाटी में राशन व अन्य सामग्री पहुंचाने की योजना बना रही है। 14 अगस्त से चट्टान से भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद पड़ी हुई है। लगातार भूस्खलन होने से हाईवे को अभी तक खोला नहीं जा सका है। बीआरओ की दो जेसीबी मशीनें भी वहां खड़ी हैं। लेकिन कुछ काम नहीं हो पा रहा है। चट्टान से पत्थरों की बरसात हो रही है। जान जोखिम में डालकर नीती घाटी से दो ग्रामीण सुरांईथोटा की ओर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घाटी में ग्रामीणों के पास राशन कम ही बचा है। बिजली और फोन सुविधा भी ठप पड़ने से ग्रामीणों के सम्मुख परेशानियों का पहाड़ टूट आया है। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि नीती घाटी में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए हेली सेवा की व्यवस्था की जा रही है। घाटी में विद्युत व संचार सेवा की सप्लाई को भी सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
धौली गंगा की लहरों पर नहीं टिकी नाव, अब भूस्खलन रूकने का इंतजार–
by laxmi Purohit | Aug 18, 2021 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

Latest News
विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...
विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...
केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अभिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...
बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...
चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...
आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
