वारदात: बदरीनाथ धाम में साधू ने अपने साथी दूसरे साधू को मौत के घाट उतारा, किया आत्मसमर्पण–

by | Aug 1, 2023 | चमोली, हत्या | 0 comments

साधू के सिर पर हथोड़े से किया वार, शव कंबल में लपेटकर चारपाई के नीचे रखा, पुलिस ने किया गिरफ्तार–

गोपेश्वर: बदरीनाथ धाम में मंगलवार को पुलिस ने साथी साधू को मौत के घाट उतारने वाले साधू को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को साधू को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी साधू ने स्वयं ही थाने में आकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी और अपना आत्मसमर्पण कर दिया।

बदरीनाथ धाम के थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया कि बदरीनाथ में ​स्थित बाबा काली कमली धर्मशाला में रह रहे साधू मलरेडी नवीनरेडी उर्फ दत्तचैतन, निवासी चेरुपाली, ग्राम पंचायत एट चेंपैथ, मलगुड़ा (तेलंगाना) थाने में पहुंचा और उसने अपने साथी दूसरे साधू बाबा सुनकरा रामदास उर्फ मोहन कृष्णानंद, हाल निवास जोशीमठ की हत्या कर शव को कमरे में ही रखे होने की सूचना दी। पुलिस टीम दत्तचैतन के साथ धर्मशाला में पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

उसने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले गोपेश्वर के समीप मंडल घाटी में आश्रम के लिए भूमि खरीदी थी। तब से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सोमवार रात को करीब साढ़े आठ बजे हत्यारोपी साधू ने अपने हिस्से की जमीन को बेचने की बात कही, जिसको लेकर दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दत्तचैतन ने हथोड़े से बाबा सुनकरा रामदास के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उसने शव को कंबल में लपेटकर अपनी चारपाई के नीचे रख दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर साधु को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!