चमोली:राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने पर जताई खुशी–

by | Aug 4, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टेंड तिराहे पर की आतिशबाजी–

गोपेश्वर: सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले पर चमोली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। कांग्रेसियों ने बस स्टैंड तिराह पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।

कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी को षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है, यहां भी सच्चाई की ही जीत होगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी, वरिष्ठ नेता धीरेंद्र गरोड़िया, पूर्व दायित्वधारी युद्धवीर बर्त्वाल, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!