चमोली: टीएचडीसी की भूगर्भीय टीम ने किया भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण–

by | Aug 5, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

दस सालों से मठ गांव के निचले क्षेत्र में हो रहा भूस्खलन, 20 परिवार आपदा की जद में आए–

पीपलकोटी: मठ गांव की तलहटी से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए वृहद ट्रीटमेंट की कवायद शुरू हो गई है। शनिवर को टीएचडीसी की सोसियल, टे​क्निकल और सड़क ​डिपार्टमेंट की टीमों ने एक साथ मठ गांव में भूस्खलन क्षेत्र का स्थानीय निरीक्षण किया। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शीघ्र जल्द से जल्द भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट किया जाए।

वर्ष 2013 में टीएचडीसी की ओर से मठ गांव के निचले क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके बाद से मठ गांव में भूस्खलन शुरू हो गया। मौजूदा समय में भूस्खलन आवासीय मकानों तक पहुंच गया है। चमोली तहसील प्रशासन की ओर से पुष्कर सिंह, डबल सिंह, तारेंद्र सिंह, आनंद सिंह और बलवंत सिंह को किराए के भवनों में शरण लेने के लिए कहा है।

साथ ही गांव में करीब 15 परिवार खतरे की जद में आ गए हैं। शनिवार को टीएचडीसी के एजीएम (सामाजिक) केपी सिंह, अजय कुमार और डीजीएम (भूगर्भीय) नंदकांत ने मठ गांव जाकर प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मिट्टी के सेंपल भी लिए।

ब्लाॅक प्रमुख विनीता देवी ने बताया कि टीएचडीसी की ओर से पूर्व में भूस्खलन को रोकने के लिए यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण भी किया गया। लेकिन दीवार भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गई है। शनिवार को टीम ने मठ गांव का चारों ओर से सर्वेक्षण कार्य किया। टीएचडीसी के अधिशासी निदेशक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र भूस्खलन का मेजर ट्रीटमेंट शुरू करने की मांग की गई है। इस मौके पर मनोज कुमार, सरपंच गोपाल सिंह नेगी, बलवंत सिंह, हुकम सिंह नेगी, आनंद सिंह, प्रेम सिंह, मोहन पंत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!