शाबास मानसी: चमोली के मजोठी गांव से निकलकर चीन में मानसी ने दिखाई प्रतिभा–

by | Aug 5, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर के खेल मैदान में छोटे कदमों से दौड़ शुरू करने वाली मानसी अब अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दिखा रही प्रतिभा–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के दशोली विकास खंड के मजोठी गांव की मानसी आज अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेर रही है। शनिवार को जैसे ही मानसी नेगी ने चीन के चेंगू में वर्ल्ड विश्वविद्यालय खेलों की 20 किमी वॉकरेस में कांस्य पदक हासिल किया तो संपूर्ण भारत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। खासकर सीमांत चमोली जनपद में लोग खासे उत्साहित दिखे। शनिवार को सबकी जुबां पर मानसी का ही नाम था। सोशल मीडिया फेसबुक में हर किसी ने मानसी नेगी की प्रतिभा को जगह दी।

गोपेश्वर खेल मैदान में छोटी उम्र से ही मानसी ने दौड़ना शुरू किया था। आज अंतरराष्ट्रीय ट्रैक पर दौड़कर मानसी ने देश दुनिया में अपना सिक्का जमा दिया है। मानसी ने खेलों की शुरुआत फर्राटा दौड़ से की और बाद में वॉक रेस को अपना खेल चुना। मानसी ने कड़ी मेहनत के दम पर देश में कई पदक अपने नाम किए। अब मानसी नेगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना शुरू कर दिया है। मानसी नेगी ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की किसी प्रतियोगिता में पदक जीता है। इससे पहले वह 2021 में विश्व चैंपियनशिप कोलंबिया में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं।

बता दें कि मानसी नेगी ने छह राष्ट्रीय स्तर सहित कुल आठ स्वर्ण पदक जीते हैं। इसके अलावा अन्य पदक भी समय-समय पर मानसी नेगी के खाते में जुड़ते गए हैं। जियमें 2018 में खेलो इंडिया, नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप और राष्ट्रीय स्कूली खेलों में मानसी ने गोल्ड मेडल जीता। 2022 में फेडरेशन कप जूनियर चैंपियनशिप, अंडर 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप, व नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड और 2023 इंडियन ओपन वाक रेस और अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीते हैं।

मानसी की मां शकुंतला देवी भी बेटी की कामयाबी पर खुश दिखीं। मानसी के पिता का निधन काफी साल पहले हो गया था। उसकी मां शकुंतला देवी खेती बाड़ी और दूध-घी बेचकर परिवार का भरण पोषण करती हैं। बेटी की सफलता से शकुंतला देवी सहित पूरे गांव के लोग काफी खुश हैं।

चमोली की मानसी की सफलता से जिले के खेल प्रेमी काफी उत्साहित हैं। मानसी के कोच अनूप बिष्ट ने बताया कि छोटी उम्र से ही मानसी में खेलों के प्रति ललक रही, जो अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी लोहा मनवा रही है। चमोली के खेल अ​धिकारी जयवीर रावत और प्रमुख प्रशासनिक अ​धिकारी विक्रम सिंह चौधरी ने भी मानसी की कामयाबी पर उसे बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद में हुनर की कमी नहीं है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!