चमोली। इसी माह के अंत में संपूर्ण चमोली जनपद नंदामयी हो जाएगा। मां नंदा की जगह-जगह छंतोली ओर डोली अपने भक्तों को दर्शन देंगी। मां नंदा की लोकजात यात्रा की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। सिद्घपीठ कुरूड़ मंदिर से मां नंदा की डोली 31 अगस्त को कैलाश के लिए विदा होगी। मां नंदा के यात्रा का खाका भी तैयार हो गया है। यात्रा समिति के अध्यक्ष भागवत सिंह बिष्ट, संरक्षक सुखवीर सिंह रौतेला और सचिव सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दशोली की मां नंदा की डोली 31 अगस्त को मंदिर परिसर से कैलाश के लिए प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए फरखेत गांव पहुंचेगी। यहां देवी की विशेष पूजाएं आयोजित होंगी। इसके बाद डोली बिजार, जाखणी, कमेड़ा, गंडासू, तेफना, नंदप्रयाग, राजबगठी, पाणीगैर, बैरासकुंड, दाण मंदिर, पगना, ल्वाणी गांव से होते हुए 13 सितंबर को रामणी गांव पहुंचेगी। यहां बालपाटा बुग्याल में स्थित नंदा मंदिर में नंदा सप्तमी की पूजा संपन्न होगी। मंदिर समिति ने लोकजात में शामिल होने वाले सभी देवी भक्तों को कोरोना संक्रमण के तहत घोषित कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा है। यात्रा के दौरान डोली के साथ मात्र 10 देवी भक्त ही शामिल होंगे। निर्णय लिया गया कि जिस भी गांव में मां नंदा की डोली प्रवेश करेगी, उस गांव के रास्तों के रख रखाव और साफ सफाई का जिम्मा भी संबंधित गांव का होगा। मंदिर समिति ने जिला प्रशासन से भी आपदा से क्षतिग्रस्त रास्तों, पुलिया की मरम्मत की मांग उठाई है।
31 अगस्त को कुरूड़ मंदिर से कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा, पढ़ें इन पड़ावों से होते हुए कैलाश पहुंचेगी मां नंदा–
by laxmi Purohit | Aug 19, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

Latest News
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...
ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...
उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...
जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...
मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनिधि-- पोखरी...
हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...
रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...
खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिलाधिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
