चमोली। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों में उनकी अनदेखी पर आक्रोश जताया है। यह आक्रोश जोशीमठ क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जताया है। उन्होंने पंचायतों में भागेदारी दिलाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को उन्होंने ज्ञापन भी भेजा है। जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, बीडीसी सदस्य किशोर सिंह बडवाल, नरेंद्र सिंह रावत, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, देवेश्वरी देवी, रोशनी, ज्योति और प्रियंका ने कहा कि पंचायतों की महत्वपूर्ण कड़ी होने के बावजूद उनको अधिकारों से वंचित रखा गया है। मांग की कि उनके अधिनस्थ ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों में उनकी भी भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिसके तहत सदस्यों के माध्यम से ही पंचायतों की कार्ययोजना दी जाए और कार्य पूर्ण होने पर उनके माध्यम से ही सहमति पत्र जारी किया जाए। उनका कहना है कि क्षेत्र पंचायत निधियों में सदस्यों की सहमति नहीं लेना और कार्य पूरा होने पर सदस्यों को इससे अलग रखना उनकी गरिमा के विपरीत है। कहा कि मांग पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी भी दी है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी, पढ़ें क्या है कारण–
by laxmi Purohit | Aug 19, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...
रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...
गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...
बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दाखिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–
न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के खिलाफ संज्ञान...
आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता से अभिभूत हुईं अभिनेत्री, मंदिर समिति ने प्रसाद भेंट कर किया स्वागत...
अब तक 3,646 वाहनों के चालान कर ₹47.90 लाख का प्रशमन शुल्क अर्जित-- रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026...
बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित हुआ पोषण माह का आयोजन-- गोपेश्वर। बाल विकास विभाग, चमोली की ओर से...
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित...
रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...
