आकाशीय घटना: इस 18 अगस्त को अपना साया भी छोड़ देगा साथ–

by | Aug 10, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

इस आकाशीय घटना के हम भी बनेंगे साक्षी, पढ़ें, अगस्त माह में होंगी ये रोचक घटनाएं–

देहरादून: इस अगस्त माह में बेहद रोचक आकाशीय घटनाएं सामने आएंगी। हम सब इन घटनाओं का साक्षी बनेंगे। इस 18 अगस्त को अपना साया भी साथ छोड़ देगा। यह दिन पूरी तरह से छायारहित होगा। इतना ही नहीं आगामी 27 अगस्त को शनि ग्रह पृथ्वी के बेहद नजदीक होगा, इस दिन शनि ग्रह इतना नजदीक होगा कि इसके छल्लों को हम दूरबीन से भी देख सकते हैं। इसी तरह 31 अगस्त को चंद्रमा भी पृथ्वी के सर्वाधिक निकट, ज्यादा चमकीला और बड़ा नजर आएगा। खास बात यह है कि इस रात चांद एक साथ ब्लू मून और सुपरमून भी होगा।

यह एक उदाहरण देते हैं कि इंसान का साया सदा उसके साथ रहता है, लेकिन 18 अगस्त को साया भी हमारा साथ छोड़ देगा। इस दिन दोपहर में वि​​​भिन्न स्थानों पर वस्तुओं की छाया ही नहीं पड़ेगी। भले ही सूर्य कितना ही रोशन क्यों न हो।

वैज्ञानिकों का कहना है कि शून्य छाया दिवस के रुप में जानी जाने वाली यह घटना केवल भूमध्य रेखा के पास के क्षेत्रों में मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच के क्षेत्रों में वर्ष में दो बार देखने को मिलती है। इसकी वजय यह है कि इस दिन सूर्य हमारे सिर के ठीक ऊपर होता है। ब्लू मून और सुपरमून के बारें में जानें– ब्लू मून तब होता है जब एक ही माह में दो पू​र्णिमा पड़े। जैसे कि इस अगस्त में हो रहा है।

सुपरमून चांद और पृथ्वी के सर्वा​धिक निकट आने की घटना होती है। इस बार सुपरमून पर चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी इसकी औसत दूरी 384472 किलोमीटर से घटकर 357344 किलोमीटर रह जाएगी। इसके बाद अगला मासिक ब्लू मून 31 मई 2026 को पडे़गा। 30-31 अगस्त की रात्रि को चांद तीस प्रतिशत ज्यादा चमकीला और आठ प्रतिशत अ​धिक बड़ा नजर आएगा।

Latest News

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!