चमोली: खेल मैदान में रविवार से शुरू होगा फुटबाल, वॉलीबॉल और क्रास कंट्री का आयोजन–

by | Aug 12, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर आयोजित होंगी प्रतियोगिताएं, पढ़ें, किस आयुवर्ग के बच्चे करेंगे प्रतिभाग–

गोपेश्वर: स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर खेल मैदान गोपेश्वर में रविवार से क्रास कंट्री, फुटबाल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुरू होगा। प्रतियोगिताओं का 15 अगस्त को समापन होगा।

खेल विभाग चमोली की ओर 14 अगस्त को आयोजित क्रासकंट्री में बालक के लिए चार आयु वर्ग में दौड़ होगी। जिसमें अंडर 12 आयु के लिए दो किमी, अंडर 14 आयु के लिए तीन किमी, अंडर 17 आयु वर्ग के लिए पांच किमी व ओपन वर्ग के लिए सात किमी दौड़ आयोजित होगी। जबकि बालिकाओं के लिए अंडर 12 आयु वर्ग की दो किमी और ओपन वर्ग के लिए पांच किमी दौड़ आयोजित होगी।

प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत ने बताया कि इसके अलावा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक खेल मैदान गोपेश्वर में अंडर 17 वर्ष के बालकों की जिला स्तरीय फुटबाल और 14 व 15 अगस्त को अंडर 17 वर्ष की बालिकाओं की वॉलीबाल प्रतियोतता का आयोजन भी किया जाएगा। विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। खेल विभाग के अ​धिकारियों ने बताया कि रविवार को सुबह दस बजे से प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू होगा।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!