चमोली: निजमूला घाटी में भालू का कहर, एक युवक पर हमला कर किया गंभीर रुप से घायल–

by | Aug 12, 2023 | चमोली, दुर्घटना, वन्यजीव | 0 comments

साथी के चिल्लाने और थमाली से बचाव करने पर जंगल की ओर भागा भालू, रमेश का हाथ हुआ फैक्चर–

गोपेश्वर: निजमूला घाटी में भालू के हमले थम नहीं रहे हैं। शनिवार को खेतों में छिपे भालू ने एक युवक पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। युवक का बांयां हाथ फैक्चर हो गया है और कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के डॉक्टर ने सोमवार को हाथ का ऑपरेशन करने के लिए कहा है।

शनिवार को सुबह नाश्ता करने के बाद निजमूला गांव का रमेश लाल पुत्र शेरी लाल, उम्र 30 वर्ष अपनी भेंस के साथ जंगल की ओर जा रहा था। उसके साथ गांव का यशवंत कुमार भी था। गांव के खेतों में पहले से मौजूद भालू ने रमेश पर अचानक हमला कर लिया। वह रास्ते से खेतों में जा गिरा। रास्ते में कुछ दूरी पर खड़े गांव के यशवंत कुमार ने हो-हल्ला शुरू किया।

उसने हाथ में रखी थमाली से भालू पर वार किया, जिस पर भालू जंगल की ओर भाग गया। दोनों युवकों के चिल्लाने पर गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। रमेश को वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। उसके कमर में भालू के नाखूनों के गहरे जख्म पड़े हैं और बायां हाथ फैक्चर हो गया है। चिकित्सकों ने बताया कि सोमवार को उसके हाथ का ऑपरेशन होगा।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!