वीरों को नमन: निजमूला घाटी के ईराणी गांव में धूमधाम से मनाया गया मेरी माटी मेरा अ​भियान कार्यक्रम–

by | Aug 13, 2023 | चमोली, सम्मान | 0 comments

हाथों में तिरंगा लेकर महिलाओं से लेकर बच्चों ने निकाली रैली, वि​भिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित–

चमोली: निजमूला घाटी के सुदूरवर्ती ईराणी गांव में रविवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ ही महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में चल रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत ग्राम पंचायत इराणी में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, महिला समूह, आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, ग्राम समिति, मैती संगठन के द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इस दौरान वीर शहीदों की स्मारक पट्टिका स्थापित की गई।

अमृत सरोवर में पौधरोपण किया गया। अमृत वाटिका स्थापित की गई एवं 75 वृक्ष लगाए गए। इस दौरान वीरों का वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज ईराणी-पाणा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गई। इसी कड़ी में महिला समूह और महिला मंगल दल एवं मैती संगठन की महिलाओं ने भी झुमेलो व अन्य देश

भ​क्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व ईराणी के ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमुना देवी, विमला देवी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू नेगी, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील जोशी, विक्रम नेगी, धीरज नेगी, मानसिंह, प्रेम सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष हेमा देवी, सक्रिय महिला संगीता देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन पहाड़ी, विक्रम नेगी, ग्राम समिति सरपंच माधव सिंह, मेला कमेटी अध्यक्ष दिनेश नेगी, विक्रम नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!