चमोली: पूर्व ब्लॉक प्रमुख रैजा चौधरी ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन–

by | Aug 14, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

27 सालों तक कांग्रेस में संभाला वि​भिन्न पदों का जिम्मा, कहा कांग्रेस में हो रही परिवारवाद की राजनीति–

गोपेश्वर: कांग्रेस की पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रैजा चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सोमवार को एक सादे समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रैजा चौधरी को पार्टी में ज्वाइनिंग दी।

रैजा चौधरी ने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति हावी है। मैं और मेरा परिवार तक ही कांग्रेस सीमित हो गई है। महिलाओं का यहां कोई सम्मान नहीं है। रैजा चौधरी के साथ ही उनके समर्थक सरिता तोपाल, गीता खंडूरी, नरेंद्र सिंह, आशा राणा, ननीशा वर्मा, संजीव, नरेंद्र सहित 21 कांग्रेसियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

वरिष्ठ अधिवक्ता रैजा चौधरी वर्ष 1996 से 2001 तक पोखरी की ब्लॉक प्रमुख रहीं। वे कांग्रेस संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। साथ ही महिला आयोग की सदस्य भी रहीं। जिला भाजपा संगठन ने रैजा चौधरी का फूल मालाओं से स्वागत किया।

error: Content is protected !!