जय हिंद: 8वीं वाहिनी आईटीबीपी गौचर कैंप परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस–

by | Aug 15, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments


सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के गरिमामय नेतृत्व में आयोजित हुए कई कार्यक्रम, स्कूली बच्चों के देशभ​क्ति गीतों ने हिमवीरों में भरा जोश–
गौचर: 8वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल गौचर कैंप परिसर में सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में देश का गौरवशाली 77वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए देशभ​क्ति गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने कैंप परिसर में मौजूद अ​धिकारियों व हिमवीरों में जोश भर दिया।

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को भी इस दौरान बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर परेड कमांडर, तीन अधीनस्थ अधिकारी और 30 जवानों की सैन्य टुकड़ी परेड के द्वारा ससस्त्र राष्ट्रीय सलामी दी गई। राष्ट्रीय सलामी के दौरान राष्ट्रगान की धुन पर राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी के द्वारा उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी गण, हिम वीर जवानों और आइटीबीपी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं को संबोधित किया गया।

सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दकी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के इस मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत ​शिला फलम, पंचप्रण प्रतिज्ञा, वसुधा बंधन और वीरों का बंधन के तहत हम उन सभी महान क्रांतिकारियों स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होने देश के गौरव के लिए बहादुरी से लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। जिसके चलते हमें आजादी मिली है। भारत का स्वतंत्रता दिवस सिर्फ अंग्रेजों से प्राप्त हुई हमारी आजादी को ही नहीं दर्शाता है बल्कि यह हमारे देश की क्षमता और शक्ति को भी दर्शाता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न केवल हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं बल्कि अपने देश की उपलब्धियों को भी स्मरण करते हैं। जो हमें बेहतर और लीक से हटकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करता है। आज हम दुनिया के पांच सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है और इसका श्रेय हमारी सेना के वीर सैनिकों को जाता है। 8वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल प्रतिकूल भौगोलिक एवं उच्च हिमालई क्षेत्र में दिन-रात सीमा की चौकसी में तत्पर है। इसके अतिरिक्त हमारी तैनाती देव भूमि उत्तराखंड के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जैसे क्षेत्रों में भी है, जहां देश-विदेश के लाखों पर्यटक श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

मुझे गर्व है कि सीमा चौकसी के अतिरिक्त 8वीं वाहिनी के जवानों के द्वारा हजारों श्रद्धालुओं को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करने हेतु बचाव एवं राहत कार्यों का निर्वहन भी बेहतरीन तरीके से किया जाता है। भविष्य की चुनौतियों के लिए भी हम आम नागरिकों की सुरक्षा व सहायता के लिए तत्पर हैं। परेड कमांडर द्वारा सेनानी हफीजुल्लाह सिद्दीकी से स्वतंत्रता दिवस परेड निष्क्रमण करने की अनुमति ली गई। कार्यक्रम में आइटीबीपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने समूह देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!