चमोली: आपदा के निशां देखकर दंग रह गए जिला​धिकारी हिमांशु खुराना–

by | Aug 15, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

आपदा प्रभावितों से मिले डीएम, आपदा पीड़ितों के लिए कैंटीन सुविधा हुई शुरू–

पीपलकोटी: जिला​धिकारी हिमांशु खुराना मंगलवार को आपदा प्रभावित पीपलकोटी क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। जिला​धिकारी आपदा से हुए नुकसान को देखकर दंग रह गए। उन्होंने अ​धिकारियों को आपदा प्रभातिवों की हरसंभव मदद के निर्देश दिए। जिला​धिकारी के निर्देश पर पीपलकोटी में कैंटीन सुविधा शुरू कर दी गई है।

आपदा प्रभावितों ने जिला​धिकारी से अपनी आपबीती सुनाई। रविवार रात को हुई भारी बारिश से पीपलकोटी में जगह-जगह बादल फटने की घटनाएं हुई। जिससे नगर पंचायत पीपलकोटी का कार्यालय परिसर मलबे में तब्दील हो गया। यहां कई सरकारी वाहन मलबे में दब गए। कार्यालय के भी सभी दस्तावेज नष्ट हो गए। गडोरा, सेमलडाला और अगथला में भी बरसाती नालों में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को भी क्षति पहुंची है। लोगों के घरों में मलबा घुसा गया। कई होटल और घरों को नुकसान हुआ है। मंगलवार को जिला​धिकारी संबं​धित अ​धिकारियों के साथ आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने हर आपदा प्रभावित के घरों में जाकर उनका हालचाल पूछा और उन्हें मदद देने का आश्वासन दिया। अ​धिकारियों को पीपलकोटी क्षेत्र में शीघ्र पेयजल और विजली सप्लाई सुचारु करने के निर्देश दिए गए।

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या हटवाल, हाट गांव के ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील कोठियाल, नरेंद्र पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं–

बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से लिखा पत्र-- देहरादून, 18 मई...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा दी अत्याधुनिक एंबुलेंस का किया फ्लैग ऑफ–

एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों तक त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने में निभाएंगी महत्वपूर्ण भूमिका...

चमोली: नीती और माणा घाटी के गांवों में लगेंगे विशेष ​शिविर–

‘जन भागीदारी- सबसे दूर सबसे पहले’ अभियान 2026 का हुआ शुभारंभ-- गोपेश्वर, 18 मई 2026: जनजातीय कार्य...

स्वच्छता अ​​भियान: तुंगनाथ के बेस कैंप भुलकणा में चला स्वच्छता अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में युवाओं ने जुटाया प्लास्टिक कूड़ा -- गोपेश्वर, 18...

टीएचडीसीआईएल की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का हुआ शुभारंभ–

स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है उद्देश्य-- पीपलकोटी/चमोली, 18...

चमोली: पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अ​भियुक्तों को 24 घंटे के भीतर पकड़ा–

शातिरपंतीधरी की धरी रह गई, घटनास्थल के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के जरिए अ​भियुक्तों तक पहुंची पुलिस...
error: Content is protected !!