चमोली: दोमंजिला भवन ढहा, दो लोगाें की मौत, पांच घायल–

by | Aug 16, 2023 | आपदा, चमोली, दुर्घटना | 0 comments

दो गंभीर घायलों को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋ​षिकेश किया रेफर, जनपद में आपदा का कहर जारी–

चमोली: जनपद में आपदा का कहर जारी है। कई जगहों पर आपदा ने लोगों को गहरे जख्म दे दिए हैं। जोशीमठ ब्लाक के हेलंग कस्बे में 15 अगस्त की देर शाम को एक आवासीय भवन टूटने से 07 लोग मलबे में दब गए थे। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी 07 लोगों को मलबे से निकाला गया।

जिसमें से 05 लोगों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती किया गया है जबकि 02 लोग मृत घोषित किए गए है। अस्पताल में भर्ती 02 गंभीर घायलों को बुधवार को सुबह हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर किया गया है। जबकि तीन अन्य घायलों का सीएचसी जोशीमठ में उपचार चल रहा है। वही बद्रीनाथ में बीमार एक मजदूर को भी इसी हेली एंबुलेंस हायर सेंटर भेजा गया है।

दुर्घटना में भरत सिंह नेगी पुत्र श्री किशन सिंह नेगी ग्राम पिलखी भेंटा थाना जोशीमठ उम्र 46 वर्ष और मनीष पंवार पुत्र राजेन्द्र सिंह पंवार निवासी पल्ला जखोली थाना जोशीमठ उम्र 27 वर्ष को रेफर किया गया है।

दुर्घटना में अनमोल पुत्र टीका राम भंडारी उम्र 19 वर्ष निवासी नेपाल, प्रिन्स पुत्र टीका राम भंडारी निवासी उम्र 21 वर्ष निवासी नेपाल की मृत्यु हुई है, जबकि हुकुम बहादुर पुत्र गौरी बहादुर, अमीता देवी पत्नी हुकुम बहादुर और सुमित्रा देवी पत्नी खड़का बहादुर, सभी नेपाल मूल के घायल हुए हैं।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!