चमोली: पांचवें दिन निजमुला घाटी में सुचारू हुई बिजली सप्लाई–

by | Aug 17, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

पिछले चार दिनों से अंधेरे में थे घाटी के 13 गांव, संचार सेवा भी पड़ गई थी ठप–

गोपेश्वर: आपदा से पिछले चार दिनों से ठप पड़ी निजमुला घाटी की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार से सुचारु हो गई है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

13 अगस्त की रात को अतिवृष्टि से बिरही में 66 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे निजमुला घाटी के सभी गांवों की विद्युत सप्लाई बंद हो गई। जिससे क्षेत्र के गाड़ी, सैंजी, ब्यारा, निजमुला, मोली, मानुरा, गौंणा, धार कुमाला, दुर्मी, पगना, पाणा, ईराणी, झींझी आदि गांवों में अंधेरा पसर गया। चार दिनों तक क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था ठप रही।

मौसम सामान्य होने पर ऊर्जा निगम ने लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे बिजली सुचारू कर दी गई। बिजली सप्लाई बंद होने से क्षेत्र के मोबाइल टावर भी बंद हो गए थे।

बिजली सुचारू होने पर मोबाइल सेवा भी शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम के ईई अमित सक्सेना ने बताया कि आपदा प्रभावित कौंथ-पोथनी क्षेत्र में भी विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...
error: Content is protected !!