आपदा: चमाेली में सड़कों के बुरे हाल, कई जगहों पर भूस्खलन से सड़क का नामोनिशान मिटा–

by | Aug 18, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

उफनते गदेरों को तैरकर बाजार तक पहुंच रहे ग्रामीण, चमोली जिला प्रशासन बांट रहा राशन किट–

गोपेश्वर। कौंज-पोथनी, कांणा, खंडरा, मोल्ठा, बैलीधार, इंद्रानगर और ग्वालियर नगर में आपदा से बुरे हाल हैं। आपदा प्रभावित गांवों को जाने वाली एकमात्र सड़क और पैदल रास्ते मीलों दूर तक ध्वस्त पड़े हैं। पानी और बिजली की लाइनें भी ध्वस्त पड़ी हैं। मोबाइल टावर भी बंद होने से फोन भी काम नहीं कर रहे हैं। गांवों की दुकानों में बिस्कुट, नमकीन व अन्य आवश्यक वस्तुएं समाप्त हो गई हैं। जिससे बच्चे बिलख रहे हैं।

कुजौं गांव के भरत सिंह ने बताया कि वह एक किलोग्राम चीनी लेने के लिए सात किलोमीटर की दूरी और तीन गदेरे तैरकर कुजों गांव में पहुंचा। बच्चों के लिए बिस्कुट, नमकीन व घर की अन्य जरुरत की सामग्री लेकर जाएगा। इसी तरह अन्य गांवों के आपदा प्रभावित भी आवश्यक वस्तुओं के लेने के लिए टूटे फूटे रास्तों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। खंडरा गांव का मदन सिंह भी घर के लिए जरुरी वस्तुएं लेने के लिए कुजों गांव पहुंचा था।

आपदा प्रभावित गांवों के इर्द-गिर्द अभी भी बरसाती गदेरे गर्जना कर बह रहे हैं। कहीं, मकानें जमींदोज हैं तो कहीं आंगन के आगे गहरी खाई पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि 13 अगस्त की रात को करीब साढ़े 11 बजे गांव के ऊपर जंगल में बादल फटा।

जिसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई प्रभावित चार दिनों से रात को सही ढंग से सो भी नहीं पाए हैं। सड़क मार्ग से मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एक जेसीबी मशीन लगाई है। लेकिन सड़क करीब 800 मीटर तक ध्वस्त पड़ी होने से अभी सड़क को सुचारु होने में सात से 10 दिन का समय लगेगा। गांवों की दुकानों में बिस्कुट, नमकीन व अन्य जरुरत की वस्तुएं समाप्त हो गई हैं।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!