चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर पागलनाला में कार दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल–

by | Aug 21, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

गोपेश्वर से जोशीमठ जा रही थी कार, हाईवे से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी, अस्पताल में भर्ती–

पीपलकोटी: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पागलनाला में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार चालक सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्रडोबाल ने बताया कि सोमवार को देर शाम गोपेश्वर से जोशीमठ जा रही एक कार पागल नाला में अनियंत्रित होकर हाईवे से करीब 50 मीटर नीचे पलट गया। जिससे वाहन के चालक पंकज कुमार व अन्य सवार सचिन, भरत सिंह, आशीष, हंसलाल और लोकचंद्र घायल हो गए। सूचना मिलने पर पीपलकोटी से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायलों को पीपलकोटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में पांच जल संस्थान के फीटर और एक टेंकर चालक है। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। घायलों के नाम और पते निम्न हैँ- पंकज कुमार पुत्र गिरीश लाल निवासी तिलफडा चमोली उम्र 26 वर्ष (वाहन चालक)।

2. सचिन पुत्र बुद्धीलाल निवासी गाँधीनगर जोशीमठ उम्र 27 वर्ष।

3. भरत सिंह पुत्र फलेह सिंह निवासी जोशीमठ उम्र 26 वर्ष।

4. आशीष पुत्र दर्शन लाल निवासी सैकोट बछेर चमोली उम्र 35 वर्ष।

5. हंसलाल पुत्र सहोन लाल निवासी रविग्राम जोशीमठ उम्र 45 वर्ष।

6. लोकचन्द्र पुत्र सत्य लाल निवासी रविग्राम जोशीमठ उम्र 35 वर्ष।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!