चमोली: नंदानगर को मिला नगर पंचायत का दर्जा, लोगों में खुशी का माहौल–

by | Aug 24, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नंदानगर: चमोली जनपद में मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ और कई पर्यटन स्थलों का केंद्र नंदानगर विकास खंड मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक में नंदानगर को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। नगर पंचायत को मंजूरी मिलने से स्थानीय जनप्रतिनि​धियों व आम लोगों में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने से नंदानगर विकास खंड में विकास को गति मिलेगी। नंदानगर में पर्यटन ग्राम रामणी, सुपताल, जलताल, बैरासकुंड महादेव, लक्ष्मी नारायण मंदिर सैंती आदि प्रसिद्ध स्थल हैं।

नगर पंचायत के अस्तित्व में आने से नगर में पथ प्रकाश, साफ-सफाई व आम रास्तों की व्यवस्था सुदृढ हो जाएगी। नंदानगर विकास खंड मुख्यालय 95 गांवों से ​घिरा हुआ है। इन गांवों के ग्रामीण बैंकिंग व अन्य विभागीय कार्यों के लिए नंदानगर पहुंचते हैं। यहां मां नंदा का प्रसिद्ध सिद्धपीठ कुरुड़ स्थित है। प्रत्येक बारह वर्षाें में यहां नंदाराजजात और प्रतिवर्ष नंदा लोकजात का आयोजन होता है।

नगर पंचायत बनने से नंदानगर में राजनीतिक रुप से भी गहमागहमी बनीं रहेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए भी क्षेत्र में सुगबुगाहट शुरू हो गई है। नंदानगर की ब्लॉक प्रमुख भारती देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखवीर सिंह रौतेला, देव सिंह नेगी, हीरा सिंह बिष्ट, राजा मैंदोली, व्यापारी भरत सिंह, रामणी गांव के ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता सूरज पंवार, अरविंद और सुरेंद्र सिंह नेगी आदि ने कहा कि नंदानगर के नगर पंचायत बनने से विकास को गति मिलेगी।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!