चमोली: सौम्य स्वभाव के नंदन सिंह और बेटा अनिल अब इस दुनिया में नहीं रहा–

by | Aug 27, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

गमगीन माहौल में हुआ पिता पुत्र का अंतिम संस्कार, हर एक सख्श की आंखों में थे आंसू, मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल–
नंदानगर: विकास खंड के सुतोल गांव में चारों तरफ सन्नाटा है। यहां अमृत सरोवर के तहत बने तालाब में संदिग्ध परिस्थिति में पिता-पुत्र के मृत मिलने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। कई ग्रामीणों को अभी तक भी विश्वास नहीं हो रहा है कि गांव के सौम्य स्वभाव के नंदन सिंह और उनका बेटा अनिल अब इस दुनिया में नहीं रहा।

अनिल की मां, भाई और बहनों के आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं। उसकी मां कई बार बदहवास होकर जमीन पर गिर गई। इस अनहोनी के बाद सुतोल गांव में दो दिनों से चूल्हे नहीं जले हैं। रविवार को गांव के पैतृक घाट पर दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से गांव में हर कोई स्तब्ध है।

सुतोल गांव पहुंचे नंदानगर थाने के थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि सुतोल गांव से पांच किलोमीटर दूर एक अमृत सरोवर के तहत ग्रामीणों ने करीब 250 मीटर लंबा और चौड़ा तालाब बनाया है। तालाब में इन दिनों पानी ठीकठाक है। अमृत सरोवर योजना के तहत विकास खंड की ओर से यहां तालाब बनाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते शनिवार को नंदन सिंह, उम्र 47 वर्ष और उनका बेटा अनिल (19 वर्ष) तालाब के आसपास गए। इसी क्षेत्र में ग्रामीणों की छानियां भी मौजूद हैं। उस दौरार वहां गांव का चंद्र सिंह भी मौजूद था।

अनिल तालाब में नहाने गया और कुछ देर बाद लापता हो गया। जब वह दिखाई नहीं दिया तो नंदन सिंह भी तालाब में कूद गया। नंदन सिंह भी ढूबने लगा तो चंद्र सिंह भी तालाब में गया। लेकिन कई जगहों पर पांवों के नीचे मिट्टी धंसने से चंद्र सिंह ज्यादा दूर नहीं जा पाया और वापस आ गया। इसकी सूचना चंद्र सिंह ने अन्य ग्रामीणों को दी। यह घटना अभी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। लिहाजा पोस्टमार्टम के बाद ही ​स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!