दिक्कत: हेलंग-उर्गम सड़क दो सप्ताह से पड़ी ठप, अपने गांवों में ही कैद होकर रह गए ग्रामीण–

by | Aug 27, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

उर्गम घाटी में पर्यटन और तीर्थाटन गतिवि​धियां पड़ी शून्य, होमस्टे और होटल व्यवसायियों को हो रहा नुकसान–

जोशीमठ: जनपद का सबसे व्यस्त पर्यटन क्षेत्र उर्गम घाटी में इन दिनों चारों ओर सन्नाटा पसरा है। घाटी के 12 गांवों और कई अन्य दूरस्त गांवों को जोड़ने वाला हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग 13 ​अगस्त से बंद पड़ा है। ग्रामीण अपने घर गांवों में ही कैद होकर रह गए हैं। ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन से सड़क खोलने की मांग की, लेकिन अभी तक सड़क गाड़ियों के लिए नहीं खुली है।

पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि उर्गम घाटी के सलना, ल्यारी, थेंणा, पंचधारा, बड़गिंडा, देवग्राम, गीरा बांसा, रांता, भर्की, भेंटा, पिलखी, गौंणा अरोसी, पल्ला जखोला, किमाणा, उच्छो ग्वाड़, कलगोठ, जखुड़ा और डुमक गांव के ग्रामीणों की आवाजाही का यह मुख्य मार्ग है। लेकिन सड़क पिछले दो सप्ताह से ठप पड़ी है। सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन तो लगी है,

लेकिन अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हुई है। घाटी में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी ठप पड़ी हुई है। ग्रामीण जैसे-तैसे पैदल आवाजाही कर रहे हैं। घाटी में पर्यटन व्यवसाय भी ठप पड़ा हुआ है। सबसे अधिक परेशानी डुमक गांव के ग्रामीणों को हो रही है। ग्रामीण 30 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर सड़क तक पहुंच रहे हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!