चमोली: उफनते गदेरों और टूटे फूटे रास्तों को पार कर डीएम से मिलने पहुंचे आपदा प्रभावित–

by | Aug 28, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

अपनी व्यथा सुनाते भर आई आपदा प्रभावित गांव की महिलाओं की आंखें, डीएम से की गांव में अधिकारियों को भेजने की मांग–

गोपेश्वर: आपदा से त्रस्त दशोली विकासखंड के कौंज पोथनी गांव के ग्रामीण उफनते गदेरे और टूटे राश्तों से होते हुए गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने जिला​धिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मीडिया से बातचीत की। मीडिया के सामने अपनी व्यथा सुनाते हुए महिलाओं का गला भर आया। उन्होंने कहा कि आपदा के इतने दिनों बाद भी उनके गांव में शासन प्रशासन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी उनका हाल जानने नहीं आया। वे किस तरह की परेशानी में जीवन गुजार रही हैं इसका प्रशासन को पता कैसे चलेगा।

13 अगस्त को हुई अतिवृष्टि से कौंज पोथनी ग्राम पंचायत में भारी नुकसान हुआ था। गांव के दोनों तरफ हुए भूस्खलन से आने जाने के सभी पैदल रास्तों के अलावा सड़क मार्ग टूटा हुआ है। सोमवार को गांव के लोग बड़ी संख्या में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों से जब मीडिया कर्मियों ने बात की तो अपनी व्यथा बताते हुए महिलाओं का गला भर आया। क्षेत्र पंयायत सदस्य ममता अपनी व्यथा बताते हुए रुआंसी हो गई। उन्होंने बताया कि आज हम इतनी परेशानी में हैं कि रात भर सो नहीं पा रहे हैं। आपदा के बाद से क्षेत्र के विद्यालय बंद हैं, हम अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। लोगों की गौशाला टूट गई हैं। टूटे रास्तों से यहां पहुंचने में हमें कितनी परेशानी उठानी पड़ी हम ही जानते हैं। लेकिन हमारी सुनने वाला कोई नहीं है। 13 अगस्त से अभी तक गांव में न प्रशासन का कोई अधिकारी व कर्मचारी पहुंचा न ही कोई जनप्रतिनिधि पहुंच पाया है। जब कोई गांव में आएगा ही नहीं तो उन्हें कैसे पता चलेगा कि हम किस मुसीबत में जी रहे हैं। गांव की सुनीता देवी का कहना है कि प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी वहीं तक आ रहे हैं जहां तक सुविधाजनक है। गांव तक कोई नहीं पहुंचा, जिसके चलते आज हम मजबूर होकर यहां आए हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द गांव में किसी अधिकारी को भेजने की मांग की, जिससे गांव की समस्या का समाधान हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान कुंदन सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हयात सिंह, पुष्कर सिंह, मुन्नी देवी, नरेंद्र, महावीर, तेजपाल, मुकुंदीलाल आदि शामिल रहे। महिला मंगलदल अध्यक्ष दीपा देवी का कहना है कि ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। टूटे रास्तों से आवाजाही करने में जोखिम बना हुआ है। मवेशियों के लिए चारा पत्ती की व्यवस्था करना भी हमारे लिए चुनौती बना हुआ है। 13 अगस्त को गांव के दोनों तरफ भूस्खलन हुआ। अभी भी गांव के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर अटके हुए हैं, जो कभी भी नीचे आकर भारी तबाही मचा सकते हैं, इसके डर से लोग रात भर चिंतित रहते हैं। लेकिन वे जा भी कहां सकते हैं।

Latest News

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!