चमोली: जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेजे नोटिस–

by | Aug 28, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। राजमार्गों के किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक ली। उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा प्राप्त रिट में पारित आदेशों के क्रम में डीएम ने अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक राजमार्गो पर अतिक्रमण चिन्हीकरण प्रक्रिया पूरी न करने पर जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि राजमार्गों पर तत्काल सभी अतिक्रमण चिन्हित करते शीघ्र इसकी रिपोर्ट उपलब्ध करें और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें। सभी एसडीएम तहसील स्तर पर इसकी समीक्षा करें।

बैठक में बताया गया कि सड़क निर्माणदायी संस्थाओं ने अभी तक राजमार्गो पर 1702 अतिक्रमण चिन्हित कर लिए है। अतिक्रमण चिन्हित करने के लिए सर्वे कार्य जारी है। राजमार्गों पर अभी तक चिन्हित 1702 में से 121 अतिक्रमण हटा दिए गए है और अन्य में नोटिस जारी किए गए है। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, अपर जिलाधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी सहित वर्चुअल माध्यम से सभी एसडीएम व संबधित डिविजनों के अधिकारी उपस्थित थे।
इधर, अतिक्रमण हटाने को लेकर वन विभाग ने सक्रियता दिखाई है। चमोली जनपद में गोपेश्वर नगर मुख्यालय पर भी कई जगहों पर अंधाधुंध अतिक्रमण हुआ है। यहां वन विभाग ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया है।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!