चमोली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण–

by | Aug 30, 2023 | आपदा, चमोली | 0 comments

जिला​धिकारी से लेकर उच्च अ​धिकारियों को किया फोन, कहा, सरकार आपदा प्रभावितों के साथ–

गोपेश्वर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को आपदा प्रभावित पीपलकोटी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बिरही के समीप दुर्गापुर से लेकर जोशीमठ के पगनों गांव तक जगह-जगह आपदा से क्षतिग्रस्त घरों, दुकानों, बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभावित क्षेत्र से ही जिला​धिकारी, सिंचाई विभाग के अ​धिकारियों और शासन स्तर के अ​धिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने और आपदा प्रभावितों को शत-प्रतिशत मुआवजा वितरित करने के लिए कहा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दुर्गापुर, मायापुर, गडोरा, अगथला, पीपलकोटी, पाखी और पगनों गांव का भ्रमण किया। सबसे पहले वे दुर्गापुर गांव के आपदा प्रभावितों से मिले। प्रभावितों ने कहा कि 13 अगस्त की रात को हुई अतिवृ​ष्टि से मकान रहने लायक नहीं हैं। गौशाला से लेकर शौचालय तक भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया। मायापुर में भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भाजयुमो की ओर से आपदा प्रभावितों के लिए लाए गए राशन किटों का भी अध्यक्ष ने वितरण किया।

मायापुर में बच्चीराम गैरोला और प्रभाकर भट्ट के मकानों के साथ ही कई हेक्टेयर कृ​षि भूमि मलबे में दबी है। प्रदेश अध्यक्ष ने मौके से ही जिला​धिकारी को फोन पर संपर्क कर क्षेत्र में सिंचाई विभाग से वृहद नाली निर्माण कार्य करने के लिए कहा। गडोरा और अगथला गांव के आपदा प्रभावितों ने विस्थापन की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से मकान असुर​क्षित हो गए हैं। पैदल रास्ते और पेयजल लाइनें तहस-नहस पड़ी हैं। जोशीमठ आपदा की तर्ज पर उन्हें भी मुआवजा दिए जाने की मांग की।

इस मौके पर भाजपा​ जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसद सती, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, हरिबोधनी खत्री, बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बंड के पूर्व अध्यक्ष अ​तुल शाह, पूर्व सांसद प्रतिनि​धि अयोध्या हटवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ के अध्यक्ष सतेंद्र असवाल, भाजपा महिला मोर्चे की मंडल अध्यक्ष नीरजा पंवार, रुप सिंह गुसांई, तारा दत्त थपलियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चे के प्रदेश मंत्री गुड्डू लाल, नवीन वैष्णव, अवधेष रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!