चमोली: रक्षाबंधन को लेकर बाजार में रही चहल पहल, लोगों ने खरीदीं रा​​खियां व मिठाईयां–

by | Aug 30, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

महिलाओं और छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को बांधी रा​खियां, शुभकामनाएं दी–

गोपेश्वर: रक्षाबंधन त्योहार को लेकर चमोली जनपद में बाजारों में चहल पहल बनीं रही। दिनभर बहनों ने दुकानों में रा​खियां खरीदी और मिठाईयां ली। महिलाएं व युवतियां तरह-तरह की डिजाइन की राखियां खरीदती नजर आई। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी त्योहार को लेकर खूब बिक्री हुई।

आज रक्षा बंधन का त्योहार है। इसको लेकर स्थानीय बाजारों में खूब चहल पहल रही। दुकानों में एक से बढ़कर एक डिजाइन की राखियां सजी रही। राखियों की दुकानों पर जहां महिलाओं व युवतियों की भीड़ रही, वहीं बहनों को उपहार देने के लिए भी गिफ्ट की दुकानों पर लोग जुटे रहे। इधर, पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों को महिलाओं व छात्राओं ने राखी बांधी और शुभकामनाएं दी। बुधवार को विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधी। एसपी ने सभी को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि कभी भी कोई समस्या हो तो वह तत्काल पुलिस में सूचित करें या सीधे उनके कार्यालय में आकर भी संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिले के सभी थाना व चौकियों में भी महिलाओं ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!