आस्था: संतानदायिनी माता अनसूया का ब्रह्मकमल के फूलों से किया श्रृंगार–

by | Aug 30, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

उच्च हिमालय क्षेत्रों से फूल लेकर आए भक्तगणों का मुख्य पुजारी ने किया शॉल ओढ़ाकर स्वागत–

गोपेश्वर: रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर संतानदायिनी माता अनसूया के गर्भगृह को ब्रह्मकमल के फूलों से सजाया गया है। भक्तगण उच्चहिमालय क्षेत्रों से ब्रह्मकमल लेकर पहुंचे। मंडल घाटी के ग्रामीणों संतानदायी माता अनसूया मंदिर में ब्रह्मकमल के फूल चढ़ाए। रक्षाबंधन के दिन माता अनसूया के मंदिर को ब्रह्मकमल के फूलों से सजाया जाता है। मंदिर के मुख्य पुजारी अंकित सेमवाल द्वारा मंदिर को फूलों से सजाया गया।

पुजारी ने फूल्यारों (उच्च हिमालय क्षेत्र से ब्रह्मकमल लेकर आए) का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंदिर मे अखंड रामायण का पाठ भी शुरू किया गया है। इस दौरान सेवा समिति के मदन प्रसाद सेमवाल, अखिलेश सेमवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष बिनोद राणा,

महासचिव दिगंबर बिष्ट, भगत सिंह बिष्ट, महावीर प्रसाद के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे। माता अनसूया के दर्शनों को हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। मंदिर में पूजा-अर्चना कर भक्तगण अपने परिवार की कुशलता की कामना करते हैं। निसंतान दंपति मंदिर में संतान कामना को लेकर पहुंचते हैं।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!